जगदल थाने से महज कुछ ही दूरी पर 4 नंबर पुरानी बाजार की चाय दुकान में हुई गोलीबारी घटना से हड़कंप मच गया
जगदल थाने से महज कुछ ही दूरी पर 4 नंबर पुरानी बाजार की चाय दुकान में हुई गोलीबारी घटना से हड़कंप मच गया है। तृणमूल के पूर्व वार्ड अध्यक्ष अशोक साव को लक्ष्य कर कई बम फेंके गये और फिर फायरिंग की गई।
गोली लगने से अशोक साव गंभीर रुप से घायल हो गये। उन्हें कल्याणी एक्सप्रेस वे पर नर्सिंग होम में भर्ती किया गया जहां चिकित्सा के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस कमिश्नर आलोक राजोरिया भी घटनास्थल पर पहुंच गये हैं।